[आवेदन] Harayana Rashan Card Form | Online Apply |राशन कार्ड स्टेटस चेक|
हरियाणा राशन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन बनवाएं | एप्लीकेशन फॉर्म | हरियाणा राशन कार्ड स्टेटस चेक: हरियाणा सरकार की एक ये बड़ी पहल है की अबसे हरियाणा राशन कार्ड के लिए घर से ही ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है| राशन कार्ड हरियाणा के लिए अब सभी लोग घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| राशन कार्ड एक बहुत जरुरी चीज़ है जो आपके लिए सस्ती दरों पर सरकारी डिपो से अनाज का बंदोबस्त करता है | आपके पूरे परिवार के सदस्यों की जानकारी राशन कार्ड में दर्ज होती है | आजकल राशन कार्ड होना अनिवार्य है | हरियाणा सरकार ने राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाने का फैसला करके बहुत बड़ी सहूलियत लोगों को प्रदान की है |
हरियाणा राशन कार्ड ऑनलाइन चेक भी कर सकते हैं। जिसके बारे में आपको नीचे विस्तृत तरीके से जानकारी दी है। हरियाणा सरकार की ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने की पहल लोगों को बहुत फायदा पहुंचने वाली है। हरियाणा राशन कार्ड फॉर्म को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए नीचे दी गयी जानकरी को ध्यान से पढ़ें और हरियाणा राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें।
हरियाणा राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लाभ:
- राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने से आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- आपके समय की बचत होगी।
- घर बैठे ही आसानी पूर्वक आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं जिससे आपके पैसों की भी बचत होगी।
यह भी पढ़ें : हरियाणा के बेरोज़गारों के लिए सक्षम योजना
Haryana Rashan Card Online Apply / हरियाणा राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई :
- हरियाणा राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- सरकारी वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने नीचे दिया हुआ पेज खुलेगा|
- यदि आपने पहले से ही रेजिट्रेशन की है तो लॉगिन पर क्लिक करें , यदि पहली बार राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो नीचे दिए हुए साइन अप / sign up पर क्लिक करें|
- साइन अप / sign up पर क्लिक करते ही आपके सामने राशन कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा। जैसा नीचे दिया गया है|
- हरियाणा राशन कार्ड के एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को ध्यान से सही सही भरें और सबमिट कर दें।
- इस तरह से आपकी जानकारी हरियाणा राशन कार्ड के लिए जमा हो जाएगी और आपका राशन कार्ड बन जायेगा।
Rashan Card Status Check in Harayana / Haryana Rashan Card Status Check / हरियाणा राशन कार्ड स्टेटस चेक :
राशन कार्ड को अप्लाई करने के बाद यदि आपको उसकी स्तिथि जाननी है या आपसे कोई गलती हुई है उसे सुधारना है तो आपको ट्रैक योर एप्लीकेशन / Track Your Application पर जाना होगा।
- यहाँ आने के बाद आपको डिपार्टमेंट चुनना होगा। उसके लिए आप नीचे दी गयी इमेज वाला डिपार्टमेंट फ़ूड एंड सप्लाई चुनें।
- उसके बाद जो सर्विस आप करना चाहते हो वो चुनें और अपना आप्लिकेशन रेफ़्रेन्स id डालके चेक स्टेटस पर क्लिक करें|
- आप अपने राशन कार्ड के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं और उसमें कोई बदलाव लाना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं।